फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग का नटवर लाल दबोचा

Wed, 10 Aug 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)।
विज्ञापन
आरोपी शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पाटी पुलिस ने शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमाणपत्रों के जरिए शिक्षक बने नटवरलाल को आखिरकार दबोच लिया। पिछले साल सितंबर में मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी अध्यापक लापता था। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है।


टीईटी के फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे हरिद्वार जिले (थाना भवानपुर) के चुड़ियाल गांव निवासी प्रदीप कुमार नवंबर 2014 से पाटी ब्लॉक के चमोली प्राथमिक विद्यालय में नौकरी कर रहा था। दस्तावेजों की जांच के दौरान पिछले साल सितंबर में यह मामला पकड़ में आया। दस्तावेज एवं टीईटी प्रमाण पत्र जांच के दौरान फर्जी पाए गए। आरोपी शिक्षक के खिलाफ  उपशिक्षा अधिकारी मनीष बिष्ट की ओर से पाटी थाने में पिछले साल सितंबर में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468 एवं 471 में मुकदमा दर्ज किया गया था, तबसे यह शिक्षक फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाटी के थानेदार बीआर पौरी ने पुलिस टीम के साथ आरोपी को उसके ससुराल ग्राम नवादा थाना सदर बाजार सहारनपुर उप्र में दबिश देेकर गिरफ्तार किया। आरोपी के ससुराल में होने की जानकारी शिक्षक के घर दबिश देकर पता चली थी। देर शाम आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में गुरजीत सिंह, विजयपाल सिंह आदि शामिल थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें