फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गोरखा नगर में शुरू हुआ मां दुर्गा महोत्सव

Mon, 16 Oct 2023 10:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। गोरखा नगर में रविवार से 10 दिनी मां दुर्गा महोत्सव शुरू हो गया है। इसका उद्घाटन पालिकाध्यक्ष गोविंद लाल वर्मा ने किया। कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
विज्ञापन



महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजू सार्की की अध्यक्षता और पवन बहादुर के संचालन में हुए कार्यक्रम में सार्की ने महोत्सव में हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि प्रह्लाद सिंह मेहता, आनंद पुजारी, सचिन जोशी और गोविंद बोहरा ने कहा कि महोत्सव लोक संस्कृति को बढ़ावा देने में मददगार होते है।



गोरखा नगर के नन्हे कलाकारों ने ढोल नगाड़े के साथ छलिया नृत्य की प्रस्तुति दी। आयोजन समिति के शेखर गोरखा ने बताया कि महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक, शैक्षिक और खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। पंचमी को मां दुर्गा की झांकी निकाली जाएगी। वहां शिवम सार्की, संजय थापा, भुवन बहादुर, सचिन गोरखा, अजय गोरखा, हरीश सार्की, सुमित गोरखा, सुभाष गोरखा, विनोद गोरखा आदि थे।
विज्ञापन


नृत्य और कुकिंग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

टनकपुर (चंपावत)। नवयुवक रामलीला क्लब कमेटी की ओर से आयोजित दशहरा महोत्सव के पांचवें दिन रविवार को जूनियर वर्ग की नृत्य और कुकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं के नामाें की घोषणा कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। नृत्य कार्यक्रम की संचालिका कल्पना आर्य ने बताया कि जूनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता में मनीषा, कोमल बोहराल, विजय कुमार, सीनियर वर्ग में याजदान, मुबारक, सुकन्या मणिकाई पुरस्कृत हुईं। कुकिंग प्रतियोगिता के लिए कुसुम गुप्ता, बिंदु बत्रा, विनीता प्रजापति पहले तीन स्थानों पर रहीं। रौनित, राकेश, गरिमा निर्णायक रहे। वहां अध्यक्ष संजय पांडे, सचिव मयंक पंत, विशाल अग्रवाल, राजीव गुप्ता, नीरज सिंह, गौरव गुप्ता, प्रतिभा अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें