फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आपस में बाइक भिड़ने से दोनों चालक हुए घायल

Sun, 15 Oct 2023 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर में बाइक टक्कर में घयल मो. सऊद। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
टनकुपर (चंपावत)। रेलवे स्टेशन मार्ग पर दो बाइक आपस में भिड़ गई। इसमें दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए उप जिलाचिकित्सालय पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को 22 वर्षीय मो. सउद पुत्र नवी अहमद टनकपुर से घर को जा रहा था। सामने मनिहारगोठ से टनकपुर जा रहे बाइक सवार 21 वर्षीय सलमान पुत्र सलीम की बाइक का अगला टायर फट गया। जिससे बाइक अनियंत्रित हो दूसरी बाइक से टकरा गई। इसमें दोनों बाइक चालक घायल हो गए। दोनों घायल टनकपुर वार्ड तीन निवासी हैं। डाॅ. मो. उमर ने बताया कि दोनों बाइक चालकों के हाथ-पैरों में चोटें आई हैं। संवाद
....................
सप्ताह भर से लापता किशोरी का शव मिला

बनबसा (चंपावत)। सप्ताह भर से लापता किशोरी का शव एनएचपीसी की पावर चैनल से बरामद हो गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


टनकपुर मनिहारगोठ निवासी 13 वर्षीय एक किशोरी लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने सात अक्तूबर को मनिहारगोठ पुलिस चौकी में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मनिहारगोठ पुलिस चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार एक किशोरी का शव बनबसा स्थित एनएचपीसी के फोरवे में उतरता देखा गया।
बनबसा थाने के एसआई केसी जोशी ने बताया कि टनकपुर से लापता हुई किशोरी के परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई गई। लापता किशोरी का शव मिलने से उसके घर पर कोहराम मच गया। किशोरी के पावर चैनल में डूबने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें