फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी ड्राइवर का लाइसेंस निरस्त होगा

Tue, 23 May 2017 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
विज्ञापन
चंपावत में वाहनों के कागजातों की जांच करते एसआई ज्योति प्रकाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शराब पीकर वाहन चलाने पर पुलिस ने एक मैक्स वाहन को सीज कर दिया। वहीं वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) निरस्त किए जाने की कार्रवाई जारी है। इसके अलावा 33 वाहनों का चालान कर 5600 रुपये जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरू और सीओ पीएस कफलिया के निर्देश पर मंगलवार को वाहनों की चेकिंग की गई। पुलिस के यातायात प्रभारी ज्योति प्रकाश के नेतृत्व में बगैर हेलमेट बाइक चलाने पर 30 लोगों का चालान किया गया। बाइक में तीन सवारी यात्रा करने पर तीन लोगों का चालान किया गया।

30 वाहन चालकों की एल्कोमीटर से जांच की गई, जिसमें से एक वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाता पकड़ा गया। वाहन को सीज करने के साथ ही चालक का डीएल निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


इस दौरान नाबालिग बच्चों को दुपहिया वाहन न चलाने के लिए जागरूक भी किया गया। छतार, जीआईसी, खटकना पुल और कोतवाली के समीप की गई इस कार्रवाई में रडार गन से वाहनों की गति भी नापी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें