फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नशेड़ी कर्मचारी ने चुनाव प्रशिक्षण में डाला खलल

Tue, 09 Apr 2024 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में लोकसभा चुनाव प्रशिक्षण के दौरान एक नशेड़ी कर्मचारी ने खलल डाल दिया। घंटों तक नशे में धुत कर्मी हंगामा काटता रहा। जब काफी समझाने के बाद भी नशेड़ी कर्मी शांत नहीं हुआ तो नोडल अधिकारी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया।

मंगलवार को नोडल अधिकारी प्रशिक्षण और सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट की देखरेख में जीजीआईसी में मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान जीआईसी धूनाघाट में तैनात वरिष्ठ सहायक और द्वितीय मतदान अधिकारी जीवन नाथ महंत नशे में धुत होकर प्रशिक्षण हाॅल में हंगामा काटने लगे। एक ओर सैकड़ों कर्मी प्रशिक्षण को लेकर दी जा रही जरूरी जानकारी को एक-एक कर सुन और लिख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं द्वितीय मतदान अधिकारी जीवन के हंगामे से सबका ध्यान उनकी तरफ चल गया। कर्मी जोर-जोर से हल्ला करने लगा। नशे की हालत में वह लगातार अपनी हरकतों से प्रशिक्षण को बाधित करते रहा। उसे अधिकारियों ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना और हंगामा करता रहा। काफी देर तक जब वह नहीं माना तो नोडल प्रशिक्षण और सीईओ ने कोतवाली चंपावत में जीवन नाथ महंत के खिलाफ निर्वाचन ड्यूटी के प्रति घोर लापरवाही के तहत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें