फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी ब्लाक मुख्यालय के कई मोहल्लों में पेयजल किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लाक मुख्यालय के कई मोहल्लों में लोग पेयजल की समस्या से परेशान हैं। लोगों ने जल संस्थान की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। शीघ्र व्यवस्था ठीक न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दीपक वर्मा, प्रवीण पाटनी, राकेश पाटनी, कमल भट्ट, कैलाश चंद्र भट्ट, यश भट्ट, मनीष कुमार, सागर पाटनी, यशराज लडवाल, लवी पाटनी, कमला लडवाल आदि का कहना है कि पेयजल स्रोतों में पर्याप्त पानी होने के बावजूद पाटी की आधी आबादी पानी के लिए तरस रही है। जल संस्थान के अधिकारियों से कई बार पेयजल लाइन में आई खराबी को दूर करने की मांग की जा चुकी है। लेकिन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सात दिन से मस्टा मंदिर कॉलोनी, स्टेशन बाजार, शास्त्री मार्केट आदि मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति ठप है। जल संस्थान के अवर अभियंता चंद्रशेखर भट्ट का कहना है कि जल्द समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें