फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हर चुनाव में पहचान बन चुका है डॉ. गहतोड़ी का गीत जी रया, जागि रया

Sat, 19 Jul 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
डॉ. कमल गहतोड़ी।
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। इस बार फिर चुनावी समर आते ही डायट के प्रवक्ता डॉ. कमल गहतोड़ी का गीत हर जगह बजने लगा है। स्वीप कार्यक्रम के तहत बने इस गीत को शासकीय प्रचार वाहन और सोशल मीडिया में भी सुना जा सकता है। दो साल पहले लोकसभा चुनाव के दौरान डायट के कार्यानुभव विभागाध्यक्ष डॉ. गहतोड़ी ने स्वीप कार्यक्रम और तत्कालीन डीएम नवनीत पांडेय के दिशा निर्देशन में जी रया जागि रया और वोट सभी को देना है गीत बनाए। इसमें पहला गीत कुमाऊंनी बोली और दूसरा हिंदी भाषा में बनाया।
विज्ञापन

डॉ. गहतोड़ी ने बजट की परवाह न करते हुए गीतों को स्वर और संगीत भी खुद ही दिया। डायट के प्रशिक्षुओं ने उनका सहयोग किया। इसकी शूटिंग जिले के विभिन्न स्थानों पर हुई। गीत के बनने के बाद डीएम और सीडीओ ने इसे मतदाता जागरूकता आइकन गीत घोषित किया। इन गीतों को हर चुनावी अवसर पर शासकीय प्रचार वाहनों में बजते हुए सुना जा सकता है। डॉ. गहतोड़ी ने बताया कि वह वनाग्नि जागरूकता पर आधारित दो अन्य गीत भी पूर्ण कर चुके हैं। जिनके वीडियो रिलीज होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें