फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट नगर में आवारा कुत्तों का आतंक 

Fri, 28 Jun 2019 12:41 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
लोहाघाट डाक बंगला रोड़ में डेरा डाले आवारा कुत्ते। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर में आवारा कुत्तों का आतंक दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। आवारा कुत्तों के झुंड बाजार आदि स्थानों पर घूम रहे हैं जो आए दिन बच्चों और बूढ़ों तक काटने में गुरेज नहीं कर रहे हैं। अस्पतालों में एंटी रेबीज के टीके उपलब्ध न होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने नगर पंचायत से आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन


 सुरेश जोशी, रमेश सिंह, अर्जुन सिंह, हीरा देवी, बसंती, कमला, शांति आदि का कहना है कि नगर के विभिन्न स्थानों पर आवारा कुत्तों के झुंड घूम रहे हैं जो आए दिन लोगों को काट रहे हैं। बच्चों को अकेले छोड़ने में डर लग रहा है।

लोगों का कहना है कि सरकारी और निजी अस्पतालों में एंटी रेबीज के टीके न होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें टीके लगाने के लिए हल्द्वानी, बरेली, दिल्ली आदि के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने नगर पंचायत से आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन गोविंद वर्मा का कहना है कि लोगों की दिक्कतों को देखते हुए आवारा कुत्तों को अन्यत्र भेजने का प्रयास किया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें