फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दीपावलीः प्रमुख अस्पतालों में चाक चौबंद हैं व्यवस्थाएं

Fri, 10 Nov 2023 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। रविवार को दिवाली है। रोशनी के इस पर्व पर हर तरफ त्योहारी उल्लास और उमंग है। रविवार रात को लक्ष्मी पूजन तो होगा ही बच्चे आतिशबाजी भी करेंगे। फुलझड़ी और पटाखे के उपयोग में तनिक सी असावधानी कई बार भारी पड़ सकती है। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल का कहना है कि चंपावत जिला अस्पताल के अलावा लोहाघाट और टनकपुर एसडीएच में वार्ड से लेकर आपात चिकित्सा के एंबुलेंस को चाकचौबंद किया गया है। आकस्मिक सेवा में चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

पटाखे जलाते वक्त ये सावधानियां बरतें
- पटाखे जलाते वक्त एक बाल्टी पानी और रेत रखें, पटाखे सूती कपड़े पहनकर खुली जगह पर जलाएं और आग दूर से ही लगाएं, रॉकेट हमेशा ऊपर की ओर ही छोड़ें।
ये न करें
बहुत तेज आवाज और तीव्रता वाले पटाखे न जलाएं, फटने वाले पटाखों को हाथ में पकड़ कर आग न लगाएं, पटाखे जलाते समय सिंथेटिक और नायलॉन के कपड़े न पहनें, आग जले पटाखों को दोबारा जलाने का प्रयास खतरनाक हो सकता है, ऐसा करने से बचें।
कोट
प्रकाश पर्व दिवाली हर किसी के जीवन को रोशन करे। उजाले के इस पर्व को थोड़ी सी सावधानी संग मनाने से उल्लास बढ़ेगा। लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से सभी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

नवनीत पांडे, डीएम, चंपावत।
कोट
आग या किसी अन्य हादसे से बचाव के उपाय किए गए हैं। टनकपुर फायर स्टेशन से बनबसा क्षेत्र को भी कवर किया गया है। जबकि लोहाघाट फायर स्टेशन से आग से बचाव के लिए चंपावत, खेतीखान, पाटी क्षेत्र में व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर फायर एक्सिटिंग्युशर की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

देवेंद्र पींचा, पुलिस अधीक्षक, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें