फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रिसाव की जांच के लिए पावर चैनल में उतरे गोताखोर

Thu, 01 Feb 2024 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
सैलानीगोठ नई बस्ती के पास एनएचपीसी की पावर चैनल में रिसाव की जांच करता गोताखोर। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। एनएचपीसी की पावर चैनल में सैलानीगोठ नई बस्ती के पास रिसाव के मामले में दूसरे दिन भी विभागीय टीम रिसाव की जांच में जुटी रही। विभाग की गोताखोर टीम ने पावर चैनल में उतरकर जांच की।
विज्ञापन

एनएचपीसी के जीएम राजिल व्यास बृहस्पतिवार सुबह से ही टीम के साथ मौके पर डटे रहे। उन्होंने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। रिसाव के कारणों की जांच तकनीकी टीम कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पावर चैनल में पानी कम किया गया है। इस बीच घटना स्थल के पास सुरक्षा उपाय कार्य को देखने लोगों का जमावड़ा लगा रहा। अब आठ पर मात्र पांच स्थानों से ही हल्का रिसाव नजर आया।
बता दें कि बुधवार की सुबह करीब 6:45 बजे सैलानीगोठ नई बस्ती के पास पावर चैनल में रिसाव हो गया था। सूचना पर एनएचपीसी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पावर चैनल का पानी कम कराते हुए सुरक्षा के उपाय शुरू किए। बृहस्पतिवार को महाप्रबंधक व्यास टीम के साथ जांच कार्य में जुटे रहे। देहरादून से ट्रीटमेंट के असिस्टेंट मैनेजर मनीष और गोताखोर दल भी पहुंचा। गोताखोर चैनल में उतरे और अंदर दरार आदि की जांच में जुटे।
विज्ञापन

एनएचपीसी महाप्रबंधक व्यास ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। रिसाव के कारणों की जांच रिपोर्ट आने पर ट्रीटमेंट का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बुधवार को जहां आठ स्थानों पर हल्का रिसाव था। वहीं दूसरे दिन 6 स्थानों में ही हल्का रिसाव नजर आया। टीम ने रिसाव स्थल के आस पास उगी झाड़ियों को साफ किया। इस दौरान दिनेश महर, संदीप सिंह, करन भटट समेत अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
इनसेट-
तीन पर मात्र एक टरबाइन से हो रहा 10 मेगावाट बिजली उत्पादन
टनकपुर (चंपावत)। रिसाव की जांच तक पावर चैनल में पानी कम करने से टनकपुर जल विद्युत परियोजना के तीन टरबाइनों में मात्र एक टरबाइन से 10 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। एनएचपीसी के महाप्रबंधक राजिल व्यास ने बताया कि पावर हाउस की तीन टरबाइनों की बिजली उत्पादन क्षमता 94.2 मेगावाट है। पावर चैनल में रिसाव के चलते बुधवार से पानी कम किया गया है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें