फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना के लिए 4961 लाख का परिव्यय अनुमोदित

Fri, 01 Jul 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
जिला योजना के लिए 4961 लाख का परिव्यय अनुमोदित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत। जिले के प्रभारी मंत्री एवं खेल, वन मंत्री दिनेश अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई जिला योजना 2016-17 के लिए 4961 लाख रुपये का परिव्यय अनुमोदित किया गया। प्रभारी मंत्री ने जिला योजना में योजनाओं का संकलन क्षेत्र की आवश्यकताओं, भूमि की उपलब्धता तथा समयबद्धता के आधार पर करने को कहा, ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों उस योजना से लाभान्वित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को योजना के चयन के समय क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की राय लेने तथा उनके द्वारा सुझाई गयी योजनाओं को भी जिला योजना में सम्मलित करने के निर्देश भी दिए। 
विज्ञापन


उन्होंने उद्यान विभाग को चौड़ीपत्ती के पौध के साथ फलदार पौधों के रोपण के लिए योजना तैयार कर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। प्रभागीय वनाधिकारी को हरेला, हमारा वृक्ष हमारा धन योजना को व्यापकता देने को कहा। लघु सिंचाई विभाग द्वारा संचालित हाई ड्रमों की जांच के लिए प्रभारी मंत्री ने मुख्य विकास अधिकारी को नामित किया। हाईड्रमों की जांच कर उसकी  रिपोर्ट जिलाधिकारी सहित क्षेत्रीय विधायकों को भी दें। इस अवसर पर  विधायक हेमेश खर्कवाल, लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, डीएम डा. अहमद इकबाल, पुलिस अधीक्षक डीएस कुंवर, एडीएम जेएस राठौर, सीडीओ एचसी भट्ट, जिला विकास अधिकारी विवेक उपाध्याय, जिला क्रीड़ा अधिकारी आरएस धामी, जिला पर्यटन अधिकारी आरसी ऐरी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। 


महज बीस मिनट में ही निपट गई बैठक
 जिला योजना की अनुमोदन बैठक का जहां अधिकारियों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था, वहीं प्रभारी मंत्री दिनेश अग्रवाल ने महज बीस मिनट में ही बैठक निपटा दी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज जिला योजना का परिव्यय अनुमोदित किया गया है तथा विभागवार समायोजन दूसरी बैठक में किया जाएगा। उधर, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश कलखुड़िया का कहना है कि  बिना नियोजन समिति के सदस्यों को विश्वास में लिए ही जिला योजना के परिव्ययों का अनुमोदन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


जिला नियोजन समिति सदस्यों ने किया विरोध
 जिला योजना की बैठक का शुक्रवार को जिला नियोजन समिति के अधिकांश सदस्यों ने विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों ने अपनी मनमानी करते हुए योजनाएं चयनित की हैं। विरोध करने वालों में जिला पंचायत सदस्य बसंत पुनेठा, भोला सिंह बोहरा, पुष्कर सिंह बोहरा, उमाशंकर भट्ट, मुकेश कुमार, भवानी टम्टा, उषा गुरूंग, देवकी देवी, भागीरथी देवी, दीपक तड़ागी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, मीना देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें