फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में लागू होगा संपत्ति और विभव कर

Thu, 20 Apr 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
जिला पंचायत चंपावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत। जिला पंचायत जल्द संपत्ति और विभव कर लागू कर सकता है। बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में इस टैक्स पर विचार किया गया। इसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में कारोबार से होने वाली सालाना 80 हजार रुपये से अधिक की आय पर कर लगाने का प्रस्ताव रखा गया है। अध्यक्ष ने जिला पंचायत के राजस्व को बढ़ाने के लिए सदस्यों से सुझाव भी मांगे।
विज्ञापन


फरवरी 2016 में लोगों के विरोध के चलते लदान-ढुलान पर टैक्स वसूलने को स्थगित कर दिया गया था। अलबत्ता बृहस्पतिवार की बैठक में लदान-ढुलान से राजस्व वसूलने के लिए दरों में संशोधन करने पर विचार करने पर सहमति जताई गई। साथ ही मौजूदा वित्त वर्ष 2017-18 के बजट पर भी मंथन हुआ। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार के संचालन में हुई बैठक में जिला पंचायत सदस्य बसंत पुनेठा, उमाशंकर भट्ट, भोला सिंह बोहरा, गोविंद सामंत, मुकेश कुमार, पुष्कर बोहरा, उर्मिला चंद, उषा गुरंग, मीना देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें