बाराकोट विकासखंड के एबटमाउंट की सुरम्य वादियों में दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक, खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन की खेलकूद प्रतियोगिताओं में पीयूष, लक्ष्मी, राहुल, निशा, अमान, सीजन, कोमल ने बाजी मारी। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। छात्राओं ने स्वागत गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
100 मीटर दौड़ में पीयूष, तड़ागी, अजय अधिकारी, अभय चंद, बालिकाओं में लक्ष्मी रावत, सुनीता जोशी, महिमा ढेक, अमान, कुलदीप, देवेश, सीजन, सपना, साक्षी, गोलाफेंक में राहुल, अनिल, हर्ष, निशा, पायल, भावना, लंबीकूद में कोमल, आकांशु, रोहित, सीजन, मीनाक्षी, लक्ष्मी क्रमश: प्रथम तीन स्थान पर रहे। डॉ. मंजू बाला, जीवन मेहता, रघुराज देउपा, कमलेश जोशी ने संचालन किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख निर्मल माहरा, उप शिक्षाधिकारी हरेंद्र साह, पाटी के मनीष बिष्ट, गोविंद बोहरा, रमेश देव ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। जिला शिक्षाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) सत्यनारायण की अध्यक्षता में बाराकोट के उप शिक्षाधिकारी रमेश राम लोहिया ने संयोजन किया। आयोजन में जिला क्रीड़ा समन्वयक नरेंद्र सिंह, रमेश जोशी, डॉ. योगेश चुतर्वेदी, दीप जोशी, अमित वर्मा, रवीश पचौली, दिवाकर भट्ट, उत्तम फर्त्याल, प्रदीप ढेक, देवी दत्त जोशी ने सहयोग किया।