फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान पर पैकेजिंग:रियलिटी टेस्ट में सिर्फ जिला अस्पताल पास

विज्ञापन
आयुष्मान योजना की लाभार्थी पार्वती देवी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पांच लाख रुपये तक नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा की सुविधा देने वाली आयुष्मान योजना की हकीकत जानने के लिए अस्पतालों की पड़ताल की गई तो सिर्फ एक अस्पताल इस रियलिटी टेस्ट में पास हो सका। चंपावत जिला अस्पताल में आयुष्मान योजना के अंतर्गत मरीजों को भरपूर लाभ मिल रहा है। इसी के चलते यहां अब तक 130 मरीजों का इस योजना के तहत इलाज भी हो चुका है।
विज्ञापन

वहीं योजना में शामिल दो अन्य अस्पतालों (टनकपुर संयुक्त अस्पताल और लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से लेकर एक्सरे परीक्षण तक की सुविधा नहीं होने से मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। इन दोनों अस्पतालों में सिर्फ 13 मरीजों का मामूली इलाज हुआ है।
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी का कहना है कि आयुष्मान कार्डधारकों को सभी अनुमन्य सुविधाएं मिल रही हैं। इस माह अस्पताल आए मरीजों ने उनके इस दावे की तस्दीक भी की। चंपावत की पार्वती देवी, दुधपोखरा की भावना गिरी और केशवी देवी हड्डी टूटने के चलते आयुष्मान कार्ड के साथ अस्पताल आए तो उन्हें निशुल्क इलाज मिला।
विज्ञापन

अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. एचएस ऐरी के इलाज से मरीज संतुष्ट नजर आए। जिला अस्पताल में गायनाकोलोजिस्ट, कार्डियोलोजिस्ट, ईएनटी, यूरोलोजिस्ट, न्यूरोसर्जन, प्लास्टिक सर्जन, साइकियाट्रिस्ट, नेत्र रोग विशेषज्ञ के नहीं होने से इन रोगों से संबंधित मरीजों को समस्या होती है। वहीं टनकपुर में छह तो लोहाघाट में पांच विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं हैं।
दो अस्पतालों में एक्सरे परीक्षण की सुविधा भी नहीं
लोहाघाट। आयुष्मान योजना की सुविधा वाले तीन में से दो अस्पतालों में तो एक्सरे परीक्षण की भी सुविधा नहीं है। लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले साल सितंबर से खराब एक्सरे मशीन ठीक नहीं हो सकी है। डीएम के आदेश के बावजूद पाटी की एक्सरे मशीन को लोहाघाट भी नहीं लाया जा सका। जबकि टनकपुर संयुक्त अस्पताल में इस साल जनवरी से एक्सरे तकनीशियन नहीं होने से एक्सरे परीक्षण नहीं हो रहे हैं।
टनकपुर के अल्ट्रासाउंड कक्ष में दो साल से ताला
टनकपुर। मैदानी क्षेत्र टनकपुर के संयुक्त अस्पताल में आयुष्मान कार्डधारकों को खास लाभ नहीं मिल रहा है। यहां रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से दो वर्ष से अल्ट्रासाउंड परीक्षण की भी सुविधा नहीं है और अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला लटका है। टनकपुर के सीएमएस डॉ. एचएस हयांकी का कहना है कि रेडियोलॉजिस्ट के पद को भरने के लिए कई बार पत्र भेजा जा चुका है। वहीं 29 अगस्त को चंपावत के रेडियोलॉजिस्ट के इस्तीफा देने के बाद जिला अस्पताल में भी सिर्फ बृहस्पतिवार और शुक्रवार को ही अल्ट्रासाउंड परीक्षण हो पा रहे हैं। लोहाघाट अस्पताल में हफ्ते में तीन दिन ही अल्ट्रासाउंड हो पा रहे हैं।

लोहाघाट में खराब पड़ी एक्स-रे मशीन।- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें