फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीठासाहिब जा रही बस को लोहाघाट में खड़ा करने पर नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर से रीठासाहिब के लिए यात्रियों को लाई रोडवेज की हल्द्वानी डिपो की बस को लोहाघाट स्टेशन में खड़ी करने पर यात्रियों ने गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित यात्रियों ने रोडवेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी देने के बाद बस को रीठा साहिब के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हल्द्वानी से रीठासाहिब के लिए बस का संचालन किया गया। बस में टनकपुर में रीठा, भिंगराड़ा, पोखरी, धूनाघाट आदि स्थानों के यात्रियों ने टिकट कटवाया था। रोडवेज बस के लोहाघाट स्टेशन में पहुंचने के बाद चालक-परिचालक ने बस में कम यात्री होने का हवाला देते हुए रीठासाहिब ले जाने के लिए मना कर दिया गया। इससे यात्री काफी परेशान हो गए। यात्रियों ने रोडवेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। परेशान यात्रियों को देखकर स्टेशन से गुजर रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी ने उनकी समस्याएं सुनी। सचिन ने चालक परिचालकों से बस को रीठासाहिब न ले जाने का कारण पूछा। सचिन ने तत्काल हल्द्वानी स्थित डिपो के अधिकारियों से वार्ता की, जिसके बाद बस को रीठासाहिब के लिए रवाना किया गया। बस में सवार खिलानंद जोशी, अशोक जोशी, मोहन सिंह, तुलसी देवी आदि ने सचिन का आभार जताते हुए रोडवेज की कार्य प्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई।
एजीएम ने कहा चालक-परिचालक के खिलाफ होगी कार्रवाई
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज डिपो के एजीएम नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया वह अभी अवकाश में हैं। उन्होंने इस घटना की रिपोर्ट स्टेशन इंचार्ज से मांग ली है। उन्होंने बताया कि चालक परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चालक परिचालकों को यात्रियों को उनके गंतव्य रीठासाहिब तक पहुंचाना चाहिए था, क्योंकि अगले दिन भी उस वाहन से आने वाले यात्री वाहन का इंतजार करते हैं। बस न पहुंचने पर यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें