गुदमी में एक महिला के घर पर गिरा पेड़। संवाद
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा/टनकपुर (चंपावत)। बनबसा के ग्राम गुदमी में भुवनेश्वरी देवी के घर पर पेड़ गिरने से उसका मकान टूट गया एवं घरेलू सामान नष्ट हो गया। गृहस्वामिनी भी चोटिल हो गईं। उन्हें खटीमा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुदमी की प्रधान सुनीता राना और पूर्व बीडीसी सदस्य जसवंत बसेड़ा ने एसडीएम को ज्ञापन भेज पीड़िता को दैवी आपदा मद से मदद दिलाने की मांग की है।
नगर पंचायत वार्ड संख्या पांच निवासी सकीना बानो और बाबू राम के घर पर पेड़ गिरने से घरेलू सामान नष्ट हो गया जबकि पेड़ की टहनी गिरने से रेहाना के घर को नुकसान हुआ है। वहीं वार्ड संख्या चार निवासी श्रीकृष्ण, हरपाल के झाले की छत उड़ गई। उन्होंने सोमवार रात खुले में बिताई। मझगांव निवासी पदम चंद की पत्नी दुर्गा देवी की गोशाला की छत उड़ गई। उधर टनकपुर में रेलवे स्टेशन रोड पर मानव गोयल के मकान पर पेड़ गिर गया। सूचना पर लीडिंग फायरमैन मोहन सिंह थापा, श्याम सिंह, राजू कुमार, चरण सिंह, कृष्णा सिंह, भूपेंद्र बिष्ट, त्रिभुवन प्रसाद, मुकेश कुमार ने वुडकटर से काटकर पेड़ हटाया।