फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर अस्पताल में मई से शुरू होगी डायलिसिस की सुविधा

Tue, 15 Apr 2025 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। उप जिला अस्पताल टनकपुर में डायलिसिस मशीन आ गई है। जल्द ही डायलिसिस शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन



लंबे समय से क्षेत्र के लोग डायलिसिस सुविधा की मांग कर रहे थे। डायलिसिस कराने के लिए मरीजों को अब अस्पताल में ही सुविधा मिलेगी। पहले मरीजों को डायलिसिस कराने के लिए खटीमा, पीलीभीत सहित अन्य क्षेत्रों की दौड़ लगानी पड़ती थी, लेकिन अस्पताल में मई से मरीजों को अस्पताल में ही डायलिसिस की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी गई है।



अस्पताल प्रबंधन मशीन को स्थापित करने के लिए इंजीनियर से संपर्क कर रहा है। मशीन को इंस्टाॅल करने के तकनीशियन से बात की जा रही है। बताया कि इसके बाद मशीन के लिए यूपीएस, बैटरी और स्पेशल आरओ के लिए टेंडर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
अस्पताल को किसी कंपनी की ओर से डायलिसिस मशीन दान में मिली है। मशीन को इंस्टाॅल करने के लिए तकनीशियन से बात की जा रही है। मई से मरीजों को अस्पताल में ही डायलिसिस की सुविधा मिलने लग जाएगी। - डॉ. घनश्याम तिवारी, सीएमएस, उप जिला चिकित्सालय टनकपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें