फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पाटी अस्पताल में दो घंटे तक मरीज करते रहे डॉक्टर का इंतजार

Tue, 15 Apr 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
पाटी अस्पताल में खाली पड़ी डॉक्टर की कुर्सी। संवाद
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को डाॅक्टर के दो घंटे तक ओपीडी में न आने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में सीएमओ को मामले की जानकारी दी गई, तब जाकर संबंधित डॉक्टर पहुंचे।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे मरीजों ने बताया कि ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक का है, लेकिन सुबह 10 बजे तक ओपीडी में कोई भी डाॅक्टर नहीं आया था। अस्पताल में चार डाॅक्टर होने के बाद भी दो घंटे तक कोई चिकित्सक ओपीडी में मरीज देखने नहीं पहुंचा। लोगों ने आरोप लगाया कि यही हाल आपातकालीन सेवा का भी है। कोई भी मामला आने पर डाॅक्टर बिना देखे ही मरीज को रेफर कर देते हैं।
परेशान मरीजों और तीमारदारों ने डॉक्टर के ओपीडी में नहीं आने की शिकायत सीएमओ डॉ. देवेश चौहान से की। उनके हस्तक्षेप के बाद 10:10 बजे डाॅक्टर ओपीडी में पहुंचे। इससे पूर्व इलाज के लिए आए प्रकाश जोशी, उमेद सिंह, राकेश सिंह, हीरा बल्लभ, हर्षित जोशी, सुरेश गहतोड़ी, पूजा जोशी, सुशीला देवी, सोनू पचौली, मंजूर अंसारी आदि डॉक्टर के लिए यहां-वहां फोन करते रहे, लेकिन उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

अस्पताल में स्थायी प्रभारी की नियुक्ति की मांग
लोगों ने कहा कि पाटी अस्पताल में स्थायी प्रभारी की नियुक्ति की जाए। दो साल से अस्पताल में स्थायी प्रभारी की नियुक्ति नहीं हो सकी है। लोगों को मेडिकल बनाने के लिए भी लोहाघाट या चंपावत की दौड़ लगानी पड़ती है। लोगों ने स्थायी प्रभारी की तैनाती जल्द नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें