फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा आने से पूर्णागिरि में फंसे श्रद्धालु

विज्ञापन
पूर्णागिरि मार्ग में हनुमानचट्टी के पास आए मलवे में बाइक निकालने की कोशिश करते युवा। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सोमवार से रुक रुककर हो रही बारिश ने मां पूर्णागिरि मार्ग में आफत बरसाई है। हनुमान चट्टी के पास भारी मलबा आने से मार्ग बंद हो गया, जिससे निजी वाहनों से पूर्णागिरि दर्शन के लिए गए आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं के परिवार पूर्णागिरि में फंस गए हैं। लोनिवि के जेसीबी ऑपरेटर के अवकाश में होने से मार्ग खोलने की कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई है। धाम के युवा पुजारियों ने किसी मलबा हटाकर दोपहिया वाहनों के लिए रास्ता खोला। हालांकि कीचड़ के कारण दोपहिया वाहन निकालना जोखिम भरा है।
विज्ञापन

पूर्णागिरि मार्ग में हनुमान चट्टी के पास दरक रही चट्टान बारिश होते ही आफत बन रही है। चट्टान का मलबा गिरने से मार्ग बार-बार बंद हो रहा है। इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गत माह चट्टान का विशाल पत्थर गिरने से 21 दिन तक मार्ग बंद रहा। अब उसी स्थान के समीप एक और संवेदनशील स्थल बन गया है। बताया गया कि मंगलवार सुबह अचानक इस नए संवेदनशील स्थल में भारी मलबा आने से मार्ग बंद हो गया है। धाम के युवा पुजारियों ने किसी तरह दोपहिया वाहनों के लायक रास्ता खोलकर वहां फंसे दुपहिया वाहन सवार श्रद्धालुओं को निकाला, लेकिन चार पहिया निजी वाहनों से आए आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु परिवार अब भी पूर्णागिरि धाम में फंसे हैं। इधर बताया गया कि अवकाश पर गया लोनिवि की जेसीबी मशीन का ऑपरेटर स्वांला में सड़क बंद होने के कारण लौट नहीं पाया है। इस कारण मार्ग खोलनेे की कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई है। इस बारे में विभाग के एई से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
कटाव से क्षतिग्रस्त हुआ पूर्णागिरि बिहार कॉलोनी मार्ग
टनकपुर (चंपावत)। शहर से लगी नायकगोठ ग्राम पंचायत की पूर्णागिरि बिहार कॉलोनी के लिए शारदा चुंगी और घसियारा मंडी की पुलिया से रास्ता है। मंगलवार तड़के हुई बारिश से उफनाए बरसाती नाले ने पुलिया के पास मार्ग का काफी हिस्सा काट दिया है। अससे घसियारा मंडी पुलिया से चारपहिया वाहनों का रास्ता बंद हो गया है। दोपहिया वाहनों से आवाजाही भी जोखिम भरी हो गई है। कॉलोनी निवासी लालमनी पांडेय, राजू तिवारी, गिरीश कुलेठा आदि लोगों ने प्रशासन से जल्द क्षतिग्रस्त रास्ते को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें