निशान यात्रा निकालते बाबा श्याम भक्त। संवाद
टनकपुर/बनबसा(चंपावत)। खाटू श्याम भक्तों ने बनबसा से टनकपुर के श्याम खाटू मंदिर तक भव्य निशान यात्रा निकाली। इस दौरान भक्तों ने बाबा श्याम का गुणगान और जयकारे लगाए। साथ ही रास्ते भर फूल और रंग गुलाल से होली खेली गई।
फागुन की एकादशी पर बनबसा से हिमांशी गर्ग, बलवंत सिंह पारीक, राधेश्याम गोयल, शिवनारायण साहू, मनोज मित्तल आदि के साथ बाबा श्याम भक्तों ने निशान यात्रा निकाली। रास्ते भर हाइवे पर बाबा का गुणगान किया गया और जगह-जगह फूलों की होली और रंग गुलाल लगाया गया।
यात्रा का नगर के सीता राम मंदिर प्रांगण में बांके बिहारी खाटू श्याम मंदिर में निशान चढ़ाकर और पूजा अर्चना के बाद समापन हुआ। यात्रा में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, मंदिर कमेटी के संजय, नरेश अग्रवाल, बीना अग्रवाल, नीलिमा अग्रवाल शामिल रहे। संवाद