फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: श्रद्धालु देर रात तक करते रहे मां के दर्शन

Fri, 26 Apr 2024 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में बुधवार की रात को मां के दर्शन को आगे बढ़ते पर्यटक। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले के बीच महाराष्ट्र के पुणे से मानसखंड यात्रा में आए श्रद्धालुओं और पयर्टकों के दल ने रात नौ बजे तक धाम क्षेत्र में रहकर मां के दर्शन किए। जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि अब 152 पर्यटकों का दूसरा दल 29 अप्रैल को टनकपुर पहुंचेगा।
विज्ञापन

मां के दर्शन कर 30 अप्रैल की शाम पांच बजे वापस ट्रेन से दल लौट जाएगा। पयर्टकों ने मां पूर्णागिरि के सुगम दर्शन के लिए पुलिस प्रशासन की व्यवस्था को सराहा। इधर,बृहस्पतिवार को करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए।
बता दें कि बुधवार को 280 पर्यटकों का दल मानसखंड यात्रा के लिए पहुंचा है। पहले दल के 128 पयर्टकों ने बुधवार रात तक मां पूर्णागिरि के दर्शन किए। इस बीच पर्यटकों ने अस्थायी थाना काली मंदिर, भैरव मंदिर, ठुलीगाड़, यातायात पुलिस से कुशल समन्वय कर मां पूर्णागिरि के निर्बाध दर्शन के के लिए पुलिस का आभार जताया। सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि 26 मार्च से अब तक साढ़े सात लाख से अधिक श्रद्धालु मां के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें