फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पर्यटकों को भायीं चंपावत की वादियां

Fri, 26 Apr 2024 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद आईआरसीटीसी की ओर से राज्य के मानसखंड मंदिरों के दर्शनों के लिए पुणे से पहली बार शुरू की गई मानसखंड एक्सप्रेस भारत गौरव पर्यटन ट्रेन से चंपावत पहुंचे देश भर के पर्यटकों को यहां की प्राकृतिक खूबसूरती ने आकर्षित किया है। पहली बार यहां आए पर्यटक बोले- चंपावत की वादियां जम्मू कश्मीर की वादियों के समान खूबसूरत हैं।
विज्ञापन

पुणे, मध्य प्रदेश, मुबंई, बैंगलूरू, थाणे, अकोला, दिल्ली आदि स्थानों से पहली बार चंपावत पहुंचे पर्यटकों ने शिलिंगटाक स्थित चाय बागान की खूबसूरती का दीदार किया। चंद शासकों की ओर से निर्मित बालेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने मायावती में स्वामी विवेकानंद की ओर से स्थापित अद्धैत आश्रम और धर्मार्थ चिकित्सालय का भ्रमण भी किया।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम लिमिटेड के सहयोग से उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मानसखंड एक्सप्रेस विशेष पर्यटक ट्रेन शुरू की है। जिसमें सवार होकर आए 280 पर्यटकों को विभिन्न स्थलों का भ्रमण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कोट
उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विकास परिषद की ओर से शुरू की जा रही पहल सराहनीय है। इससे देश विदेश के लोगों को क्षेत्र के अनछुए पर्यटक स्थलों के दीदार का मौका मिलेगा।- अशोक कदंब, पर्यटक, मुंबई।

कोट
पहली बार उत्तराखंड के मानसखंड मंदिरों के लिए पुणे से मानसखंड एक्सप्रेस भारत गौरव पर्यटक ट्रेन शुरू हो गई है। इस कदम से उत्तराखंड क्षेत्र में पर्यटन विकास के एक नए युग की शुरुआत होगी। - अनंत कुमार, पर्यटक, बैंगलूरू।

कोट
प्राचीन ग्रंथों के अनुसार उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र को मानसखंड के नाम से जाना जाता है। यहां के पर्यटन स्थलों के बारे मेंं बहुत कम लोग जानते हैं। वास्तव में चंपावत की खूबसूरती लाजवाब है। - टीआर बालू, पर्यटक, चेन्नई।

आईआरटीसी के पहले टूर बुकिंग में चंपावत पहुंचा हूं। वास्तव में यहां प्रकृति ने खुले हाथों से कुदरती सौंदर्य लुटाया है। पर्यटकों के इस पहले टूर के बाद उत्तराखंड में पर्यटन विकास को नए आयाम मिलेंगे।- मारुति सस्ते, पर्यटक, पुणे।

कोट
उत्तराखंड की देवभूमि में आकर अपने आपको सौभाग्यशाली समझती हूं। उत्तराखंड और महाराष्ट्र सरकार के बीच पर्यटन विकास को लेकर पहली बार शुरू हुई सकारात्मक पहल भविष्य में रंग लाएगी। - रुचि भट्टाचार्या, पर्यटक, मुबंई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें