फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव महापुराण कथा:शिव भक्ति से दूर होता है अहंकार:पंडित गौरव

विज्ञापन
चंपावत के गोरल मंदिर में चल रही भागवत पुराण कथा सुनने उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
गोलज्यू मंदिर में शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन कथावाचाक पंडित गौरव पांडेय ने नारद मोह की मुक्ति का प्रसंग सुनाया। कहा कि शिव की प्राप्ति की राह अहंकार को छोड़े बगैर मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन

गोरलदेव मंदिर परिसर में मंगलवार को पंडित पांडेय ने शिव महापुराण कथा का वाचन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष, भस्म और पार्थिव पूजन के महत्व की जानकारी दी। इससे पूर्व पुरोहित बुद्धि बल्लभ पांडेय ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए।
यजमान महेंद्र सिंह कार्की और प्रकाशनाथ रहे। पंडित हरीश चंद्र पांडेय ने बताया कि कथा का पारायण 12 अगस्त को भंडारे के साथ होगा। कथा सुनने को बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। इधर गोली बिरगुल के एड़ी बालकृष्ण मंदिर और कालूखांण के मंदिर में भी शिव पुराण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें