फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन तहसील और आवासीय भवनों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने खर्ककार्की में निर्माणाधीन तहसील कार्यालय और आवासीय भवनों का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने मई 2017 से निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यदायी संस्था परियोजना क्रियान्वयन ईकाई (पीआईयू) के अधिकारियों को चेताया कि भविष्य में किए गए कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी आएगी तो पीआईयू की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
उन्होंने तहसील कार्यालय की लोकेशन बदलने और मजबूत पिलरों के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। डीएम ने पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन तहसील कार्यालय एवं आवासीय भवन के लिए कब धनराशि स्वीकृत हुई, अब तक कितना कार्य हो चुका है, कार्य कब से बंद है आदि की स्थिति के संबंध में सचिव पर्यटन को पत्र प्रेषित करें।
विज्ञापन

वहां एसडीएम अनिल गर्ब्याल, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, पीआईयू की प्रोग्राम मैनेजर स्वाति राय, सहायक अभियंता दिनेश चंद्र पांडेय, डेवलपमेंट आफिसर शीला तिवारी, टी घोष, सूरज पाल, पर्यटन विभाग के खीम जोशी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें