फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: देवीधार में तीन गांवों के देवडांगरों ने दिया सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Thu, 10 Jul 2025 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के मां भगवती मंदिर देवीधार में कलीगांव के देवरथ में सवार देवडांगर श्रद्धालुओं को अशीर्व
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। मां भगवती मंदिर देवीधार में 26वें देवी महोत्सव के समापन पर तीन गांवों के देवी रथों ने देवीधार मंदिर की परिक्रमा की। इस दौरान हजारों की संख्या में आए श्रद्धालुओं ने मां भगवती मंदिर देवीधार में शीश नवाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से देवीधार मंदिर में पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। शाम को पहले रायनगर चौड़ी से देवडांगरों ने देवीरथ पर सवार होकर मां भगवती मंदिर की परिक्रमा की।
डोले में कालिका के रूप में हरीश कापड़ी विराजमान रहे। बाद में कलीगांव के देवीरथ में मां भगवती के रूप में नारायण पुजारी और महाकाली के रूप में हरू देवी सवार थीं। अंत में डैंसली गांव से मां भगवती का डोला मंदिर पहुंचा। इसमें भगवती के देवडांगर करन देऊपा और महाकाली के रतन सिंह देवीरथ में सवार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवीधार विकास समिति के अध्यक्ष जीवन मेहता ने कहा कि भविष्य में महोत्सव को भव्य रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें