फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गुरुपूर्णिमा पर नायकगोठ स्थित मां अखिल तारिणी मंदिर में लगा मेला

Thu, 10 Jul 2025 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के नायमगोठ ​स्थित मां अ​खिल तारिणी मंदिर में लगे मेले में उमडृ़े श्रद्धालु। स्त्रोत: समि
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। गुरु पूर्णिमा के पर्व पर क्षेत्र के नायकगोठ स्थित मां अखिल तारिणी मंदिर में पूजा अर्चना और मेले में लोग उमड़े। इस बीच मंदिर में सुबह से ही पूजा अर्चना से माहौल भक्तिमय बना रहा। मंदिर कमेटी अध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया कि प्रति वर्ष गुरु पूर्णिमा पर मेले का आयोजन किया जाता है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में मां की पूजा अर्चना को आना शुरु हो गया। साथ ही मंदिर के समीप मेले में दुकानें भी सजीं। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के बाद खरीदारी भी की। मंदिर में देव डांगरों ने अवतरित होकर आशीर्वाद भी दिया। इस दौरान विकास धामी, दीपक सिंह विट्ठल, गंभीर सिंह, महेश सिंह, अमित सिंह, रोहित सिंह, आभा सिंह, निवर्तमान प्रधान भवानी देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें