फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: देवडांगर ने अवतरित होकर दिया श्रद्धालुओं को आशीर्वाद

Thu, 23 Oct 2025 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
गुमदेश क्षेत्र के खडनौला गांव में देवीरथ में अवतरित होते देव डांगर। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। गुमदेश क्षेत्र के खडनौला गांव में गौरा देवी खल में देव डांगरों ने फरियादी गद्दी लगाकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। गौरा देवी और मां भगवती के मंदिरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला चलता रहा। पुरोहित भास्कर कलौनी ने मंदिरों में विधिवत पूजन संपन्न कराया।
विज्ञापन

मेला समिति अध्यक्ष किशन सिंह सामंत ने बताया कि गौरा देवी खल से दुर्गम पहाड़ियों के रास्ते देवी रथ को मां भगवती मंदिर तक ले जाया गया। रथ पर सवार मां भगवती के अवतार में देव डांगर पूरन सिंह सामंत ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। रथ के पीछे चल रही महिलाओं ने देवी आधारित पारंपरिक मंगल गीत गाए।
युवाओं ने मां के जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। डोले की मंदिर परिक्रमा के बाद महिलाओं ने मंदिर परिसर में झोड़े-झुमटों का भावपूर्ण गायन किया। मेला समिति अध्यक्ष ने सभी सहयोगियों और आयोजनकर्ताओं का आभार जताया। वहां पर मदन कलौनी, खिलानंद कलौनी, राजेंद्र सामंत, हरेंद्र सामंत, बहादुर सिंह, पूरन सिंह, राम सिंह, कैलाश सिंह सहित अनेक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें