फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: देवभूमि क्रिकेट क्लब ने तीन विकेट से जीता मैच

Fri, 02 May 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के देवभूमि क्रिकेट ग्राउंड चल्थी में क्रिकेट खेलता ​खिलाड़ी।स्रोत एसोसिएशन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के देवभूमि क्रिकेट ग्राउंड चल्थी में अंडर 14 बालक वर्ग की जनपदीय क्रिकेट लीग का शुभारंभ हो गया है। देवभूमि क्रिकेट क्लब ने तीन विकेट से सराफ क्रिकेट क्लब को हराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्य अतिथि विशन सिंह नयाल ने दोनों टीम के परिचय कर मैच का शुभारंभ किया। पहला मैच देवभूमि क्रिकेट क्लब और सराफ क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीत कर सराफ क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में 172 रन बनाए। कनव ने 54 और आर्यन ने 23 रन बनाए। देवभूमि के गौरव पाठक ने चार, हार्दिक चौधरी दो विकेट झटके।
जवाब में देवभूमि स्पोर्ट्स क्लब ने 28.2 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाकर मैच जीत लिया। प्रियांशु ने 55 और राहुल ने 43 बनाए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देवभूमि क्रिकेट क्लब के गौरव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर की भूमिका कुनाल और कृष्णा ने निभाई। इस दौरान क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ चंपावत के सचिव नीरज वर्मा, धीरज जोशी, कोच शैलेंद्र सिंह, भगवान बोरा, कुणाल सरकार और ग्राउंड मैन कमल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो : 02 सीपीटी 19पी - चंपावत के देवभूमि क्रिकेट ग्राउंड चल्थी में क्रिकेट मैच के दौरान शॉट लगाता खिलाड़ी। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें