फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: प्रशिक्षित शिक्षकों के बावजूद सरकारी स्कूलों में घट रही छात्रसंख्या

Wed, 29 Jan 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्र संख्या लगातार घटती जा रही है। सरकारी विद्यालयों में प्रशिक्षित शिक्षकों की तैनाती के बावजूद विगत तीन वर्षों में प्राथमिक विद्यालयों में 3000 से अधिक विद्यार्थी कम हो गए हैं। प्राथमिक शिक्षा में विद्यालयों में छात्र संख्या घटना चिंताजनक है।
विज्ञापन

वर्तमान शिक्षा सत्र 2024-25 में जिले के चारों विकास खंडों के 462 प्राथमिक विद्यालयों में 8711 बच्चे अध्ययनरत हैं। उच्च प्राथमिक के 89 विद्यालयों में बच्चों की संख्या 2495 है। वर्ष 2023-24 में प्राथमिक विद्यालयों में 10454 और उच्च प्राथमिक में 2713 थी। वर्ष 2022-23 में प्राथमिक विद्यालयों में 11719 और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 2882 बच्चे अध्ययनरत थे। सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को कई तरह की निशुल्क सुविधाएं दी जा रही हैं। बावजूद इसके छात्र-छात्राओं की घटती संख्या को लेकर शिक्षा विभाग में लगातार मंथन जारी है। इसके लिए घर-घर जाकर अध्यापक बच्चों को विद्यालयों तक पहुंचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।
कोट
प्राथमिक विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के निर्देश खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। स्कूल के अध्यापक घर-घर जाकर बच्चों को सरकारी विद्यालयों में प्रवेश के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सभी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के लिए आवश्यक सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। - मेहरबान सिंह बिष्ट, सीईओ चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें