चंपावत। जिला शिक्षाधिकारी की तैनाती कर दी गई है। जिले में लंबे समय से शिक्षा विभाग में स्टाफ की कमी को लेकर स्टाफ की कमी से जूझ रहा चंपावत का शिक्षा विभाग शीर्षक से अमर उजाला में 12 फरवरी को खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए खंड शिक्षाधिकारी हवालबाग प्रकाश सिंह को जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक शिक्षा के पद पर तैनात कर दिया गया है।
मुख्यालय में जिला शिक्षाधिकारी बेसिक का पद वर्ष 2011 से रिक्त चला रहा था। सीईओ मेहरबान सिंह ने बताया कि चंपावत में लंबे समय तक रहे रिक्त पद में खंड शिक्षा अधिकारी की तैनाती हो गई है। वहीं खंड शिक्षाधिकारी बाराकोट भानुप्रताप को खंड शिक्षाधिकारी खटीमा बनाया गया है। खंड शिक्षाधिकारी विण गणेश सिंह ज्याला को खंड शिक्षाधिकारी बाराकोट पद पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा उप शिक्षा निदेशक हरक सिंह कोहली को प्रभारी प्राचार्य जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान पिथौरागढ़ से प्राचार्य डायट चंपावत में नियुक्त कर दिया गया है। संवाद