फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागों ने स्टाल लगाकर ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
पाटी के दूरस्थ मछियाड में जन सुविधा शिविर में में मौजूद लोग। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड पाटी के दूरस्थ मछियाड़ गांव में समाज कल्याण विभाग की ओर से जन सुविधा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत के निर्देशन में आयोजित जन सुविधा शिविर का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख सुमनलता ने किया। शिविर में समाज कल्याण, श्रम विभाग, राजस्व विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, महिला सशक्तीकरण, बाल विकास विभाग की ओर से स्टाल लगाए गए। समाज कल्याण अधिकारी सामंत ने बताया कि शिविर में वृद्धावस्था की तीन, विधवा की दो, एक दिव्यांग पेंशन स्वीकृत करने के साथ एक पारिवारिक लाभ का फार्म स्वीकृत किया गया। श्रम विभाग की ओर से 15 लोगों के प्रपत्र तैयार किए गए। कृषि और उद्यान विभाग की ओर से निशुल्क बीजों का वितरण किया गया। 30 जनवरी को जीआईसी मऊ में जन सुविधा शिविर आयोजित किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें