फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: महिला कैरियर का नेपाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 08 Jan 2024 09:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
भारत से सटी नेपाल सीमा पर प्रदर्शन करतीं नेपाली कैरियर महिलाएं।  संवाद
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा से नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर के लिए बाइक और साइकिल से सामान पहुंचाने वाली महिला कैरियर एक बार फिर आंदोलनरत हो गई हैं। महिलाओं ने भारत से नेपाल ले जाने वाले सामान पर नेपाल कस्टम विभाग से शुल्क वसूलने और सामान जब्त करने की कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन




सोमवार को नेपाल स्वरोजगार व्यापार श्रमिक संघ कैरिंग इकाई कमेटी महेंद्रनगर कंचनपुर के अध्यक्ष नंदा प्रहरी के नेतृत्व में 60 से अधिक नेपाली महिला कैरियर ने भारत से सटी नेपाली सीमा गड्डा चौकी पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।
दोपहर तक चले धरना-प्रदर्शन को नेपाल एपीएफ ने खुलवा तो दिया लेकिन महिला कैरियर उसी जगह किनारे खड़े होकर नेपाल सरकार और कस्टम के खिलाफ नारे बाजी करती रहीं। उधर नेपाल प्रशासन की ओर से बनबसा से नेपाल सामान ले जा रहे कैरियर को रोका जाना जारी रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें