फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: डामरीकरण के लिए अमोड़ी-खटोली के ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 19 Feb 2024 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय से 29 किमी दूर अमोड़ी से खटोली जाने वाली सड़क की हालत काफी खराब हो गई है। 19.6 किमी लंबी सड़क पर लंबे समय से डामरीकरण नहीं होने से जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं जिस पर सफर करना खतरनाक बना हुआ है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क के डामरीकरण की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क से छतकोट, पछनई, वैला, खटोली, ईजरा, लड़बोरा, क्वारसिंह सहित कई गांवों को लाभ होता है। प्रदर्शन करने वालों में ललित मोहन भट्ट, महेश भट्ट, संजय जोशी, दीपक भट्ट, कृष्ण सिंह आदि मौजूद रहे। इधर पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता प्रदीप रावत ने बताया कि अमोड़ी-खटोली सड़क के डामरीकरण के लिए इस्टीमेट बनाया गया है। जल्द ही शासन को भेजकर स्वीकृति मांगी जाएगी जिसके बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें