फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लोहाघाट में पानी के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 16 Mar 2024 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में पेयजल समस्या को लेकर जल संस्थान के ​खिलाफ नारेबाजी करते व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट नगर में पानी के लिए परेशान ग्रामीणों और व्यापारियों ने शनिवार को एकता चौक पर खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि ठंड हो या गर्मी उनके लिए सब बराबर है। साल भर लोगों को तीसरे या चौथे दिन ही पानी मिल पाता है। चुनाव के दौरान सभी दलों के लोग पेयजल समस्या का समाधान करने की बात करते हैं लेकिन चुनाव बीतने के बाद यह मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। लोगों ने कहा कि महीने में करीब 10 दिन ही पानी मिलता है लेकिन बिल पूरे महीने का वसूला जाता है।
लोगों ने जल संस्थान से टैंकर, पिकअप आदि वाहनों से मोहल्लों में प्रतिदिन पानी उपलब्ध कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में शैलेंद्र राय, सतीश गड़कोटी, आशीष वर्मा, दीपक देव, कमल माहराना, सचिन चतुर्वेदी, जफर सिद्दकी, हिमांशु वर्मा, नवीन जोशी, विशाल वर्मा, सुहेल कुरैशी, मुकेश वर्मा, अनीश सिद्दीकी, सोनू अहमद, सोनू वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



लोग बोले
नगर में पानी की बहुत अधिक समस्या है। जल संस्थान तीसरे या चौथे दिन पानी की आपूर्ति कर रहा है। पानी भरने के लिए नर्सरी गधेरे या शिवालय मंदिर स्थित स्टैंड पोस्ट में जाना पड़ता है। समस्या के समाधान के लिए पुख्ता बंदोबस्त करना चाहिए। - हितेश मुरारी, निवासी पिथौरागढ़ रोड।

लोहाघाट नगर में पानी की सबसे अधिक दिक्कत है। लोगों को तीन दिन में एक बार मात्र आधा घंटा पानी मिल पाता है। पानी भरने के लिए हैंडपंप, नर्सरी गधेरे, अक्कलधारे की दौड़ लगानी पड़ती है। मुहल्लों में प्रतिदिन टैंकरों से पानी बंटवाने की व्यवस्था होनी चाहिए। - ललित कुमार, निवासी डिग्री कॉलेज रोड।






कोट
गर्मी बढ़ने और क्षेत्र में अच्छी बारिश न होने से पेयजल स्रोतों में लगातार पानी कम हो रहा है। लोहाघाट नगर के लिए प्रतिदिन 2160 केएल पानी की जरूरत है। नगर के लिए बनी चार योजनाओं में मात्र करीब 490 केएल पानी ही मिल पा रहा है। पेयजल की अतिरिक्त व्यवस्था टैंकरों के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। - पवन बिष्ट, सहायक अभियंता, जल संस्थान, चंपावत।

800 की आबादी के लिए पेयजल संकट गहराया

सीमांत मंच कस्बे में पानी का संकट, निजी वाहन से जलापूर्ति कर रहा जल संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। जिले के सीमांत मंच कस्बे में पानी का संकट गहराने लगा है। क्षेत्र की 800 की आबादी गर्मी शुरू होते ही पानी के लिए परेशान होने लगी है। लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों से आपूर्ति करनी पड़ रही है।
मंच के लोगों को इन दिनों ने पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है। जल संस्थान ने मंच में लिफ्ट पेयजल योजना का निर्माण तो पूरा कर लिया है लेकिन योजना चालू नहीं होने पर ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में जल संस्थान की ओर से मंच में लोगों को किराये के वाहन से जलापूर्ति की जा रही है। ग्राम प्रधान दीपक सिंह और शेर सिंह महर ने कहा कि जल संस्थान को लिफ्ट पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति शुरू करनी चाहिए। इधर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विलाल यूनुस के अनुसार लिफ्ट पेयजल योजना में अभी कुछ तकनीकी कार्य होना शेष है। तब तक ग्रामीणों को किराये के वाहन के जरिये पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें