फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: घटिया डामरीकरण से भड़के ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 01 Oct 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के खालगढ़-रोंसाल मोटर मार्ग में घटिया डामरीकरण  के विरोध में लोनिवि के ​खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे खालगढ़-रौसाल सड़क पर घटिया डामर से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने घटिया डामरीकरण की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


रविवार को किसान नेता मोहन पांडे के नेतृत्व में ग्रामीणों और वाहन चालकों ने लोनिवि पर खालगढ़-रौसाल मार्ग पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि छह माह पूर्व इस सड़क पर लोनिवि ने डामर कराया था लेकिन सड़क पहली बरसात भी झेल नहीं सकी।
बताया कि सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों के अलावा सबसे ज्यादा दुश्वारी बीमार और गर्भवती को लाने-ले जाने में हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में बसंत भट्ट, राजू सामंत, प्रकाश बोहरा, विनोद बोहरा, संजय भट्ट, सहदेव कापड़ी, दया किशन भट्ट, सुरेश सिंह, उमेद सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


कोट
18 किलोमीटर लंबे खालगढ़-रौसाल सड़क पर 11 किमी में एक साल पहले डामर हुआ था। डामर करने वाले तीन ठेकेदारों को सड़क जल्द ठीक करने के लिए नोटिस भेजा है। साथ ही काम ठीक नहीं करने वाले ठेकेदार की जमानत जब्त की जाएगी। - ब्रजेंद्र ठाकुर, सहायक अभियंता, लोनिवि, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें