फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क और पेयजल को लेकर ढटीगांव के ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
बाराकोट के ढटीगांव में सड़क और पानी की समस्या के समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के ढटीगांव में सड़क और पेयजल समस्या समाधान न होने पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जन प्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। शीघ्र समस्या का समाधान न करने पर रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा दिया।
विज्ञापन

किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष नवीन करायत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क और पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि उनके गांव में न तो पानी की पुख्ता व्यवस्था है और न ही सड़क सुविधा है। इसके लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीमार, बुजुर्गों को डोली के सहारे सड़क तक पहुंचाने को मजबूर होना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना था कि उनकी ओर से सड़क और पानी की समस्या के समाधान के लिए जन प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह आगामी विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करने को बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में श्याम राम, नाथू राम, रमेश राम, बद्री राम, विजय कुमार, अंकित कुमार, कैलाश राम, संजय राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें