फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने पंचेश्वर कोतवाली का घेराव किया 

Mon, 20 Feb 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
आरोपी की गिरफ्तारी की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे बांकू गांव में ग्राम प्रधान पति भाजपा कार्यकर्ता रविशंकर जोशी के साथ मारपीट के आरोपी पांच दिन बाद भी नहीं पकड़े जा सके हैं। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पंचेश्वर कोतवाली में धरना दिया। करीब ढाई घंटे तक धरना देने के बाद सीओ प्रयाग सिंह, तहसीलदार नीलू चावला के हस्तक्षेप के बाद पुलिस के आश्वासन पर भाजपा कार्यकर्ता धरने से उठे। 
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, घायल रविशंकर की पत्नी ग्राम प्रधान मीनाक्षी जोशी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पंचेश्वर कोतवाली में धरना दिया। कहा कि घटना के पांच दिन के बाद भी पुलिस आरोपी जिला पंचायत सदस्य पुष्कर बोहरा आदि लोगों को नहीं पकड़ सकी, जबकि घायल रविशंकर की हालत गंभीर है।

उन्होंने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। करीब ढाई घंटे तक घरना, प्रदर्शन करने के बाद प्रभारी कोतवाल जनार्दन भट्ट ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना स्थगित किया।
विज्ञापन


इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, भाजपा जिला महामंत्री नवीन बोहरा, राम दत्त जोशी, दिनेश ढेक, श्याम ढेक, कैलाश पांडेय, विनोद ढेक, मुकेश कुमार, भुवन भट्ट, नरेश फर्त्याल, महेश बोहरा, ललित मोहन कुंवर, रमेश विश्वकर्मा, मोहन पाटनी समेत बांकू गांव के लोग थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें