फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रेलवे स्टेशन के पास नाली चौड़ी कर ह्यूम पाइप डालने की मांग

Tue, 16 Jul 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा रेलवे स्टेशन के पास नाली चौड़ी कर ह्यूम पाइप डलवाने की मांग को लेकर व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि आठ जुलाई को बनबसा में भीषण बाढ़ आई थी जिसके कारण रेलवे स्टेशन के पास बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पाई। इससे पानी बनबसा बाजार की दुकानों और घरों में भर गया था, जिससे व्यापारियों का करोड़ों रुपयों का नुकसान हुआ है। उन्होंने रेलवे स्टेशन के पास नाली को चौड़ा कर ह्यूम पाइप डलवाने की मांग की है। ज्ञापन में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, महामंत्री अभिषेक गोयल, उपाध्यक्ष आशू गर्ग, कोषाध्यक्ष कमल गुप्ता के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें