फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बरदाखान का मोबाइल टावर शुरू कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के बरदाखान में बीएसएनएल का टावर शुरू न होने पर ग्रामीण भड़क गए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने नारेबाजी कर मोबाइल टावर चालू करने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बरदाखान में ग्राम प्रधान मोहन चंद्र के नेतृत्व में भनार, भनखोला, नदेड़ा, छुलापें, रावलगांव, झिरकुनी, पठलती, मटियाल आदि गांव के ग्रामीणों ने बीएसएनएल का टावर शुरू नहीं होने पर नारेबाजी की। कहा कि छह महीने पहले टावर लग गया लेकिन उसका संचालन शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि बीएसएनएल में रिचार्ज का मूल्य भी कम है। कहा कि टावर शुरू होने से क्षेत्रवासियों को संचार सुविधा मिलेगी। प्रदर्शन में नदेड़ा के उप प्रधान हरीश चंद्र जोशी, जगदीश चंद्र जोशी, रमेश पंत, पुरुषोत्तम पंत, सुभाष जोशी, नवीन जोशी, भास्कर जोशी, हिमांशु जोशी आदि मौजूद रहे।
फ़ोटो 13एलएचजी03पी
निजी कंपनी से परेशान, बीएसएनएल में बदले सिम
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। एक निजी कंपनी की ओर से मोबाइल रिचार्ज की दर बढ़ने से उपभोक्ता परेशान हैं। क्षेत्र के लाखतोली में बीएसएनएल का टावर छह साल से बंद है। इस टावर से क्षेत्र के करीब 40 गांव जुड़े हैं। कहा कि लोगों ने निजी कंपनी के सिम को बीएसएनएल में बदल लिए हैं। क्षेत्र वासियों ने बीएसएनएल के प्रबंधन को ज्ञापन भेजकर टावर को सुचारू करने की मांग की है। समाजसेवी मोहन जोशी ने कहा कि इससे लोगों को नेटवर्क की बेहतर सुविधा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें