फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में एआरटीओ कार्यालय खुलने से लोगों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनावी सभा में चंपावत में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। चुनाव निपटने के बाद अब यह कार्यालय खुलने की कवायद शुरू हो गई है। मुख्यालय में एआरटीओ कार्यालय खुलने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में चौपहिया और दोपहिया वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बढ़ती हुई बेरोजगारी के कारण पढ़े-लिखे युवा, प्रवासियों समेत सेवानिवृत्त सैनिकों ने परिवहन को व्यवसाय के रूप में अपनाया है। इस कारण जिले में निजी वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पर्यटन विकास की संभावनाओं के कारण भी परिवहन व्यवसाय बढ़ता जा रहा है। इसके बावजूद वाहनों के लाइसेंस, पंजीकरण आदि कार्यों के लिए वाहन स्वामियों को टनकपुर या परमिट आदि कार्यों के लिए हल्द्वानी जाना पड़ता है। वहीं टनकपुर स्थित एआरटीओ कार्यालय को उच्चीकृत कर संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कार्यालय भी बनाने की उम्मीद है। इससे चंपावत जिले समेत पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, धारचूला, मुनस्यारी, झूलाघाट के लोगों को हल्द्वानी नहीं जाना पड़ेगा। इससे उनके समय और धन की बचत होगी।
मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री को भेजा गया ज्ञापन
चंपावत। भाजपा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडेय ने चंपावत में एआरटीओ कार्यालय और टनकपुर में आरटीओ कार्यालय खोलने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और परिवहन मंत्री चंदन राम दास को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा गया है कि टनकपुर में आरटीओ कार्यालय खुलने का लाभ चंपावत और पिथौरागढ़ जिले को प्रत्यक्ष रूप से इसलिए भी लाभ मिलने लगेगा, क्योंकि टनकपुर यहां के लोगों की रोजमर्रा की मंडी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें