फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: भूकटाव से बचाव की मांग की

Fri, 03 Nov 2023 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के छीनीगोठ की समस्याओं को सीएम कैंप कार्यालय में ज्ञापन देते इंसाफ संगठन के अध्यक्ष तिलक
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। इंसाफ दि पावर संगठन ने छीनीगोठ में हुड्डी नदी से हो रहे भू कटाव से बचाव के उपाय करने की मांग की है। इसे लेकर संगठन के अध्यक्ष तिलक राम के नेतृत्व में शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। संगठन ने बचाव के लिए तटबंध से लेकर वायरक्रेटस बनाने की मांग की है। ज्ञापन में बची सिंह, उमेद सिंह, गिरीश कुमार, कालू राम टम्टा, बहादुर राम, किशोर, पुष्कर राम आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती से निजात दिलाएं
बनबसा (चंपावत)। बनबसा मेंं अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि यहां औसतन रोजाना तीन घंटे बिजली कटौती हो रही है। इससे परेशान व्यापारियों ने सीएम कैंप कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेज कटौती से निजात दिलाने की मांग की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बिजली कटौती से व्यापारियों से लेकर आम लोगाें को हो रही परेशानी का जिक्र करते हुए कटौती पर रोक लगानी की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें