फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सुंई लिफ्ट पेयजल योजना के पाइपलाइन की जांच की मांग

Tue, 27 Feb 2024 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सुंई लिफ्ट पेयजल योजना से आ रहे दूषित पानी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीणों ने योजना में लगी पाइपलाइन की उच्चस्तरीय जांच की मांग करने के साथ साफ पानी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि हर घर नल हर घर जल योजना के तहत जल संस्थान ने करीब चार माह पूर्व सुंई लिफ्ट पेयजल योजना का पुनर्गठन कर प्रथम चरण में पेयजल योजना की जीर्णशीर्ण पाइपलाइन को बदलकर नई पाइपलाइन बिछाई लेकिन पाइपों की घटिया गुणवत्ता के कारण जंग युक्त दूषित लाल पानी आ रहा है। दूषित पानी के इस्तेमाल से लोग पीलिया, टायफायड आदि रोगों की चपेट में आ रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में ललित मोहन ओली, हिमांशु ओली, गिरीश पांडेय, विनोद ओली, नवल चतुर्वेदी, गिरीश जुकरिया,दीपक चतुर्वेदी, अभिषेक, योगेश ओली, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें