तहसीलदार पूनम पंत को ज्ञापन सौंपते पूर्णागिरि विकास समिति के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
मां पूर्णागिरि विकास संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेज गैर मेला अवधि में भी पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं को मेले की तर्ज पर व्यवस्थाएं मुहैया कराने की मांग की है।
तहसीलदार पूनम को सौंपे गए ज्ञापन में समिति ने कहा है कि मुख्य मंदिर में चढ़ावे के लिए दानपात्र लगाया जाए, ताकि चढ़ावे के लिए श्रद्धालुओं से जोर जबरदस्ती न हो। इसके अलावा समिति ने ठुलीगाड़-भैरव मंदिर मार्ग पर टैक्सी वाहनों के संचालन में शुल्क की वसूली बंद करने, रात आठ बजे से सुबह चार बजे तक पूर्णागिरि मार्ग पर यातायात बंद रखने, वाहनों से पार्किंग स्थल पर ही पार्किंग शुल्क की वसूली करने, शारदा स्नानघाट और नेपाल मार्ग पर पथ प्रकाश के उचित प्रबंध करने और शहर क्षेत्र को रात्रि में विद्युत कटौती से मुक्त रखने की मांग उठाई है।
ज्ञापन देने वालों में समिति अध्यक्ष केदार सामंत, मदन कुमार, प्रवीन मेहता, कुमुद जोशी, प्रभु सिंह, कमल पाटनी, कुंदन मेहरा, गिरीश शर्मा, मलेश पांडेय, गिरीश वर्मा, कमल पंत आदि शामिल थे।