फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क और नालियां खस्ताहाल, आवाजाही बन रही खतरनाक

Sat, 20 Apr 2019 10:50 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट में पंचेश्वर टैक्सी स्टेंड से आदर्श कॉलोनी के होली मैदान को जोड़ने वाली बदहाल सड़क मार्ग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 शहर के पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड से आदर्श कॉलोनी के होली मैदान तक सड़क और नालियों की हालत बेहद खराब है। सड़क की हालत जर्जर होने से वाहनों का संचालन जोखिम भरा बना हुआ है। वहीं नालियां टूटने से गंदा पानी और गंदगी सड़कों पर बह रही है जिससे आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द मार्ग और नालियों को ठीक नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

 

राकेश सिंह, दिनेश सिंह, भुवन सिंह, रमेश सिंह, भवान सिंह, मनोज जजरिया, दीपक बोहरा आदि का कहना है कि नगर पंचायत ने दस वर्ष पूर्व पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड से होली मैदान तक सीसी मार्ग का निर्माण कराया गया था। जगह-जगह सड़क टूट चुकी है जिसके चलते कई वाहन चालक रपट कर चोटिल भी हो चुके हैं।


लोगों का कहना है कि नालियां क्षतिग्रस्त होने से बारिश का पानी और घरों का गंदा पानी सड़कों से बहकर टैक्सी स्टैंड पर पहुंच रहा है। इससे टैक्सी चालकों और यात्रियों को दिक्कतें हो रही है। टैक्सी चालकों द्वारा भी कई बार नालियों की हालत ठीक करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा चुका है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा का कहना है कि यह मामला अदालत में विचाराधीन है। न्यायालय से निर्णय आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें