फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: छिनकाछिनी-रौलामेल सड़क के डामरीकरण की मांग

Mon, 01 Apr 2024 02:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी के छिनकाछीना-रौलामेल सड़क डामरीकरण की मांग को लेकर रौलामेल क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति मुखर हो गई है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क नहीं होने से उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को रौलामेल क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति के बैनर तले हुई बैठक में तोली, पम्तोला, बरौला, किमाड़ी, नैनी, लड़ा, लखनपुर, रानीचौड़ा, रौलामेल गांव के ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के बाद भी सड़क डामरीकरण की वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल सकी है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि उन्हें सिर्फ कोरा आश्वासन देते हैं। अब वह क्षेत्र प्रत्येक गांव में घर-घर जाकर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। बैठक में पीतांबर गहतोड़ी, महेश चंद्र गहतोड़ी, सुंदर सिंह लडवाल, भैरव दत्त, माधवानंद भट्ट, प्रमोद गहतोड़ी, भूपेंद्र लड़वाल, मथुरा दत्त गहतोड़ी, भैरव दत्त, हरीश राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें