टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ नेताओं ने महाविद्यालय में भौतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, वाणिज्य संकाय के अध्यापकों की नियुक्ति की मांग को लेकर प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि काॅलेज में उक्त विषयों के प्राध्यापकों की जल्द तैनाती कराई जाए। बिना प्राध्यापकों के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने शीघ्र प्राध्यापकों की नियुक्ति नहीं होने पर 15 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष पूजा यादव, छात्रा उपाध्यक्षा प्रिया रावत, उपसचिव विनीता रावत, अंजली, सौरभ गिरी, बबीता, राजेंद्र प्रसाद, भास्कर जोशी आदि थे। संवाद