चंपावत। जिले में उप औषधि नियंत्रक के नेतृत्व में औषधि विभाग की ओर से मेडिकल स्टोरों पर कफ सिरप की जांच की गई। विभाग ने अभी तक कुल 17 औषधि नमूने गुणवत्ता जांच के लिए भेज दिए हैं।
औषधि निरीक्षक हर्षिता ने जिले के मेडिकल स्टोर संचालकों और थोक विक्रेताओं को प्रतिबंधित चार कफ सिरप के बारे में बताया। कहा कि प्रतिबंधित कफ सिरप का भंडारण और वितरण बिल्कुल न करें। उन्होंने बताया कि जिले के किसी भी मेडिकल स्टोर पर किसी भी प्रतिबंधित औषधि का भंडारण नहीं मिला। विभाग ने सभी विक्रेताओं को पांच साल से कम आयु के बच्चों को कफ सिरप बिल्कुल न दें और वयस्क को भी चिकित्सक के परामर्श के बिना कफ सिरप का विक्रय न करें।