फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी

Fri, 17 Oct 2025 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी। 17 अक्तूबर को रेल मंत्रालय ने एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन संचालित करने का आदेश जारी किया है। इससे पहाड़ के प्रवेश द्वार से देहरादून तक का सफर करने वालों का सफर आसान होगा। तीन दिन चलने से पहाड़ और मैदान के लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

सीएम पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर सप्ताह में तीन दिन टनकपुर से देहरादून के लिए ट्रेन चलाने की केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सहमति दी थी। आदेश जारी होने के बाद राजधानी देहरादून में विभागीय कार्य हो या कार्य से आने जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
एक्सप्रेस 15019 देहरादून से टनकपुर के लिए बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित की जाएगी जबकि एक्सप्रेस 15020 टनकपुर से देहरादून मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार संचालित होगी।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि एक्सप्रेस केसप्ताह में तीन दिन संचालन के लिए आदेश रेल मंत्रालय ने जारी कर दिया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल ने बताया कि इससे लोगों का राजधानी देहरादून जाना आसान होगा। व्यापार मंडल महामंत्री संजय पांडेय ने कहा कि तीन दिन संचालन से पर्यटकों के लिए पूर्णागिरि धाम पहुंचना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें