फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून ने खटीमा डायमंड को हराया

Tue, 16 Oct 2018 10:43 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला,लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
दमखम दिखाते देहरादून और खटीमा के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीआईसी खेल मैदान में चल रही प्रदेश स्तरीय लोहाघाट कप हरक सिंह मेहता मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे मुकाबले में देहरादून पवैलियन टीम ने खटीमा डायमंड को 3-1 गोलों से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रहलाद सिंह मेहता, विशिष्ट अतिथि जीवन मेहता, संजय साह और दीपक चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।  
विज्ञापन


मंगलवार को लोहाघाट स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता के तीसरे मैच में देहरादून के विनय ढेक ने पहले हॉफ के 11वें और 18वें मिनट में गोल दागकर टीम को मजबूती प्रदान की। खटीमा के केविन ने 19 वें मिनट में गोल कर बढ़त को कम जरूर किया, लेकिन आठ मिनट बाद देहरादून के दानी ने एक और गोल कर टीम को दो गोलों की बढ़त बरकरार रखी।

दूसरे हाफ में कोई भी गोल नहीं हुआ। रेफरी अतुल अधिकारी, लाइनमैन नितिन तड़ागी और रोहित मेहता के अलावा हरीश फर्त्याल तथा यश माहरा स्कोरर रहे। आंखों देखा हाल ललित बिष्ट और आनंद पुजारी ने सुनाया। आयोजन में क्लब के अध्यक्ष ब्रजेश माहरा, विजय मेहता, विमल मेहता, गिरीश कुंवर, भगवान बिष्ट, डॉ.महेश ढेक, भूप्पी माहरा, जितेंद्र साह, नवीन कन्नौजिया आदि सहयोग कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें