फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फागपुर के नवयुवक मंगल दल ने नशे के खिलाफ छेड़ी मुहिम

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। आंबेडकर ग्राम फागपुर में नव युवक मंगल दल ने नशे के खिलाफ अभियान चलाकर क्रिकेट मैच का आयोजन किया। इसमें गांव की ‘ए’ टीम ने ‘बी’ को हराकर मैच जीता। मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने युवाओं को नशे से बचने को जागरूक कर पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक कर नशे से बचने को कहा।
विज्ञापन


फागपुर नव युवक मंगल दल ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया। गांव की ‘ए’ और ‘बी’ टीमों के बीच हुए मैच में पहले खेलते हुए ए टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 99 रन बनाए। इसमें संजय ने सर्वाधिक 35 रनों का योगदान दिया। ‘बी’ टीम 93 रनों पर आउट हो गई। टीम के लिए रोहित ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। अंपायर की भूमिका मेघराज और पवन ने निभाई। इस मौके पर मनोज कालाकोटी, मंगल दल सचिव अक्षय कुमार, उपाध्यक्ष भुवन लाल, सूरज कुमार, रोहित, पवन कुमार, सुनील जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें